स्वामित्व योजना अंतर्गत अंतिम प्रकाशन हो चुके ग्रामों के अधिकार अभिलेख
भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय की स्वामित्व योजना (गांवों का सर्वेक्षण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी से मानचित्रण) के अंतर्गत जिले के ग्रामों की आबादी भूमि का ड्रोन सर्वेक्षण, ग्राउंड टूथिंग, दावा-आपत्ति एवं प्रारंभिक प्रकाशन की कार्यवाही पूर्ण की गई है। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण पश्चात् निर्धारित प्रारूप परिशिष्ट 10 में अंतिम प्रकाशन की सूचना कलेक्टर महोदय के हस्ताक्षर से संलग्न सूची अनुसार ग्रामों के अधिकार अभिलेख का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है।
नगरीय निकाय निर्वाचन वर्ष 2025 के सम्पन्न होने उपरान्त अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों का निर्वाचन व्यय लेखा परिशिष्ट-तिरपन में प्रस्तुत
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 सम्पन्न होने के उपरान्त जिला उत्तर बस्तर कांकेर अंतर्गत नगर पालिका परिषद कांकेर, नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, पखांजूर अभ्यर्थियों द्वारा किये गये व्यय का विवरण परिशिष्ट-तिरपन में तैयार कर आपकी ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर सम्प्रेषित है।